शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 शुक्र, 25 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें अपने क्षेत्र का हाल?

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई […]

Chhattisgarh Rain Alert
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में अति भारी वर्षा भी हो सकती है।

बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में 25 सितंबर को भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। कांकेर में भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को इन इलाकों में बारिश की तीव्रता कुछ कम होकर मध्यम से भारी रह सकती है, जबकि 27 सितंबर को ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

रायपुर संभाग में भी बरसेंगे बादल

रायपुर जिले में 24 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। गरियाबंद में भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है, जबकि धमतरी में भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। महासमुंद में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 25 से 27 सितंबर के बीच बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है।

दुर्ग संभाग में 25 सितंबर को बढ़ेगी बारिश

दुर्ग और बालोद में 24 और 25 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बेमेतरा और कबीरधाम में 25 और 26 सितंबर को बारिश तेज हो सकती है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव में 25 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी 24 और 25 सितंबर को भारी से अति भारी वर्षा संभव है।

बिलासपुर संभाग में भी बारिश का जोर

बिलासपुर संभाग के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 25 से 27 सितंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। बिलासपुर में 25 और 26 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मुंगेली में 25 सितंबर को मध्यम से भारी और 26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।

सरगुजा संभाग में भी लगातार बारिश

सरगुजा, जशपुर और सूरजपुर में 24 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होकर 27 सितंबर तक जारी रह सकता है। कोरिया में 27 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 27 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। बलरामपुर में पूरे चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रायगढ़ से कोरबा तक बारिश की संभावना

रायगढ़ में 24 से 27 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती में भी चार दिनों तक बारिश का दौर बने रहने की संभावना है। कोरबा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जांजगीर में भी चारों दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन