रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में आज अचानक एक जवाब से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नई चर्चा होने लगी। इसकी वजह और कुछ नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया गया एक पोस्ट है।

दरअसल, आज राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम का जन्मदिन है। इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शुभकामना संदेश पोस्ट किया।

कुछ देर बाद इस पोस्ट के जवाब में धन्यवाद देते हुए दुष्यंत कुमार गौतम ने लिखा:
“माननीय मुख्यमंत्री जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।”

इस पोस्ट के बाद से छत्तीसगढ़ में कयासों का दौर जारी हो गया है। हालांकि, यह भी संभव है कि यह पोस्ट त्रुटिवश किया गया हो। सोशल मीडिया के इस दौर में एक छोटी सी भी त्रुटि सियासी हलके में नई हलचल मचा देती है।

See also  CG News: राजभवन में नेताम ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष के लिए आज पर्चा दाखिल करेंगे रमन सिंह,इस दिन होगा नए विधायकों का शपथ ग्रहण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।