रायपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। गाने को सुनकर IAS अफसर जमकर ताली बजा रहे हैं और गाने का लुत्फ उठा रहे हैं।

दरअसर यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन की तरफ से आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ क्लब में आयोजित इस डिनर में सीएम भूपेश बघेल को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री का अलग ही अंदाज देखने मिला।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में अपनी लोक संस्कृती को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते है। सीएम बघेल ने अफसरों के आग्रह पर छत्तीसगढ़ी गीतों को सुर दिया। मुख्यमंत्री ने धमधा वाले राजा बाबू तोर कईसन लागे…. गीत गाया। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की कुछ प्रचलित कविताएं भी पढ़ी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।