बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

जब ट्रैफिक जाम से फंसे पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल... पुलिस को लगाई फटकार कहा जनता को बेवजह परेशान करना उचित नहीं- Video

जब ट्रैफिक जाम से फंसे पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल... पुलिस को लगाई फटकार कहा जनता को बेवजह परेशान करना उचित नहीं- Video
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। शहर में इन दिनों आए दिन जनता ट्रैफिक जाम से हलाकान रहती है। मगर कल भाजपा के विधायक और पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी जाम में घंटों फंसे रहे। आस-पास के लोगों को हो रही परेशानी को देख वो पुलिस अधिकारियों पर ही भड़क उठे।

क्या था मामला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भिलाई 3 में आयोजित चुनावी रैली को लेकर देर शाम नेशनल हाईवे को घंटों तक रोक दिया गया। जिसके चलते कुम्हारी से लेकर सुपेला तक पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ही चरमरा गई। इस जाम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी सिरसा चौक में फंसे रहे।

https://twitter.com/theruralpress/status/1472122383209164805?s=20

कुछ देर जाम में फंसे होने के बाद पूर्व मंत्री अपनी कार से उतरे और उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसरों से पूछा कि मुख्यमंत्री कितनी देर में आ रहे हैं इस बात का जवाब पुलिस प्रशासन के पास नहीं था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें पता नहीं कि मुख्यमंत्री कब यहां से गुजरेंगे।

बृजमोहन अग्रवाल को जनता ने दिया धन्यवाद

इस बात से नाराज बृजमोहन अग्रवाल ने उनसे कहा कि बिना पूर्व सूचना के घंटों अनावश्यक ट्रैफिक जाम रखकर जनता को परेशान करना उचित नहीं है। देखिए एम्बुलेंस भी यहा जाम में फंसी है। यह कह कर उन्होंने फौरन ही ट्रैफिक जाम खुलवाया इस दौरान जाम में फंसी जनता ने राहत की सांस लो बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद दिया और आभार जताया।

यह घटनाक्रम देख कांग्रेसियों ने बृजमोहन अग्रवाल पर एक तरह से हमला बोल दिया, उन से उलझने की कोशिश करने लगे। यह घटनाक्रम की सूचना मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कांग्रेसियों का प्रतिकार किया। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपनी राजनीतिक रैली के लिए नेशनल हाईवे जाम कर जनता को परेशान करना उचित नही था बस इसी बात का हमने विरोध किया है।

बदहाल हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था से आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर जब टीआरपी ने एडीजी अशोक जुनेजा से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया। उन्होंने मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। ऐसा लगता है कि शहर की जनता को फिलहाल इसी तरह परेशान होना पड़ेगा क्योंकि जिम्मेदार फिलहाल चुनाव में व्यस्त हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन