रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण से बीजेपी ने सुनील सोनी को टिकट दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सुनील सोनी को जनता भारी मतों से विधायक बनाने जा रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सोनी रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल करेंगे, जैसे उन्होंने पहले सांसद के चुनाव में किया था। रमन सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जो भी उम्मीदवार खड़ा करे, उसका कोई असर नहीं होगा क्योंकि जनता का समर्थन पूरी तरह से बीजेपी और सुनील सोनी के साथ है।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

राहुल गांधी के आदिवासी समुदाय के संबंध में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 50 वर्षों तक छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की है और अबूझमाड़ को विकास से दूर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कारण ही छत्तीसगढ़ के कई हिस्से पिछड़े रहे। रमन सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को राजनीति की बुनियादी जानकारी भी नहीं है और उन्हें जो लिखा मिलता है, वह वही पढ़ते हैं।

See also  सांसद सुनील सोनी की पहल, सरोना स्टेशन से एम्स तक बनेगी सड़क

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।