बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कब, उपमुख्यमंत्री ने दिए ये संकेत

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कब, उपमुख्यमंत्री ने दिए ये संकेत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी से पहले बीजेपी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है।

खबर मिल रही है कि प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर दिल्ली में पार्टी हाईकमान ने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी है। सूत्रों के अनुसार 11 सीटों में 6 सीटों पर बीजेपी किसी भी समय प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी उम्मीदवारों को लेकर बड़ा हिंट दिया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी कहा कि प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कभी भी हो सकता है।

लोकसभा चुनाव के संबंध में दिल्ली में बीजेपी के हाईकमान की बैठक हुई है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी भी वक्त छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की सूची सामने आ जाएगी।

इस बार चार सौ पार के संकल्प साथ लोकसभा चुनाव में उतरने वाली बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। जिन सीटों पर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नाम तय कर लिए हैं, उनमें छत्तीसगढ़ की 6 सीट भी शामिल है। इनमें जांजगीर चांपा, कांकेर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा सीटें शामिल होने का खबरें आ रही हैं।

छत्तीसगढ़ की जिन लोकसभा सीटों पर नाम तय माने जा रहे हैं, इन सीटों में रिजर्व श्रेणी की तीन और सामान्य श्रेणी की तीन सीटें बताई जा रहीं हैं। वहीं पार्टी के दिग्गज नेताओं का मानना है कि एक सीट को छोड़कर सभी जगहों पर नए चेहरों पर बीजेपी दांव खेल सकती है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं, जिनमें से 9 पर बीजेपी का कब्जा है। यह भी कहा जा रहा है कि मौजूदा के विधायकों को भी लोकसभा टिकट दी जा सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन