यह कहा जाय कि मोदी है तो मुमकिन है..

रायपुर। पुलवामा में फिर से आतंकी हमले में सेना के वाहन से बारूद  से भरी कार टकराने की वारदात पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है कि, देश की सीमा में आतंकी इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री ला कहां से रहे हैं?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि आखिर ये जवानों की शहादत और आतंकवादी गतिविधियां बंद कब होंगी? पिछले पुलवामा हमले के बाद तो बड़ी फुर्ती दिखाई गई थी। एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया गया था। क्योंकि देश के चुनाव सिर पर थे। सेना के शौर्य पर खूब सियासी रोटियां सेंकी गईं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पुलवामा में सेना के वाहन पर फिर से बारूदी हमला यह बता रहा है कि असल हालात क्या हैं।

See also  Delhi Floods : दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जल स्तर, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने मोदी सरकार पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि, बातों के जमा खर्च से देश की सुरक्षा सम्भव नहीं है। सत्तारूढ़ दल भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश को यह बताना चाहिए कि सेना के वाहनों तक इस तरह बारूद की आसान पहुंच मुमकिन कैसे हो रही है। क्या यहां भी यह कहा जाय कि मोदी है तो मुमकिन है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।