रायपुर। एनएमडीसी में कितने आदिवासियों को नौकरी मिली? छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार किसका? आदिवासियों के साथ ये छल नहीं होने देंगे। शनिवार को ये बातें जनता कांग्रेस जोगी के संस्थापक अजीत जोगी ने किरंदुल एनएमडीसी के गेट पर जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने आगे कहा कि यहां अडानी के फावड़ा-कुदाल चलने से पहले वे मर जाना ज्यादा पसंद करेंगे। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच भी आदिवासियों की भीड़ में कोई कमीं नहीं आई है।

यहां चारों ओर जनता का हुजूम दिखाई दे रहा है। जानकारों का मानना है कि भीड़ 25 हजार से ज्यादा की होगी। तो वहीं आदिवासियों का पहुंचना अभी भी जारी है।

आदिवासियों के आंदोलन को जोगी ने दिया समर्थन:

अजीत जोगी ने आदिवासियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ये राज्य सरकार और अडानी का ज्वाइंट वेंचर है। अगर सरकार चाहे तो वो अपनी हिस्सेदारी वापस ले ले मामला खत्म हो जाएगा।

किरंदुल में चला जोगी का जादू:

अजीत जोगी का जादू किरंदुल में जमकर चला। किसी नेता को देखने के लिए लोग बारिस में भी डटे रहे। लोग अजीत जोगी की एक ­ालक पाने को लालायित दिखे। तो वहीं अजीत जोगी ने भी श्रध्दाभाव से सभी का हाथ हिला-हिलाकर अभिवादन किया।

विक्रम मंडावी ने भी दिया समर्थन:

बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी भी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने टीआरपी से कहा कि वे यहां आदिवासियों के आंदोलन को अपना समर्थन देने आए हैं।

उनसे जो कुछ भी आदिवासियों की भलाई के लिए बन पड़ेगा जरूर करेंगे। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश में भी लोग भीगते हुए अपने नेताओं को सुनने के लिए जमे रहे। आदिवासियों ने एनएमडीसी के सारे गेट जाम कर दिए हैं। वहां न तो कोई आ सकता है और न ही जा सकता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।