सीएम भूपेश बघेल ने आखिर क्यों कहा दिल से बुरा लगता है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel News) ने रायपुर में प्रसिद्ध यूट्यूबर देवराज पटेल से मुलाकात की है। देवराज ने मुलाकात के दौरान सीएम के साथ एक वीडियो भी बनाया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका। इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

मुलाकात की तस्वीर सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि दिल से बुरा लगता है भाई। देवराज ने वीडियो का टाइटल ‘काका स्मार्ट लगथे‘ दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने उनके मजाकिया अंदाज पर ठहाके लगाए और उनके कार्य और जज्बे की सराहना की। महासमुंद जिले के निवासी देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूबर है।

मजाकिया वीडियो बनाने वाले देवराज के यूट्यूब पर तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वे ज्यादातर कॉमेडी विडियो बनाते है। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करना और उनके साथ विडियो बनाकर वे काफी उत्साहित है। पटेल ने बताया कि वे प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ कॉमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं।

See also  मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए मांगी 28 ट्रेनें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।