BJP

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार जोरो पर है। वहीं राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभाएं ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर विधानसभा के पटना क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की आमसभा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे नजर आए, जिसकी सूचना मिलने पर आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव आयोग से किए जाने की बात कही गई है

बता दें कि गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत कोरिया पहुंचे। जहां उन्होंने पटना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद करजी के स्कूल मैदान में कांग्रेस की आमसभा ली। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र और छात्राएं सभा में खड़े और बैठे हुए नजर आए। वहीं स्कूली बच्चों ने पूछने पर बताया कि, स्कूल के प्रिंसिपल ने उन्हें आमसभा में जाने को कहा था। बताया जा रहा है कि, विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत के कार्यक्रम में आम लोगों की उपस्थिति काफी कम थी, जिसके बाद स्कूल की छुट्टी करा दी गई। पूरे मामले में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। चालू सत्र के दौरान शासकीय विद्यालय परिसर में कांग्रेस को आमसभा की अनुमति क्यों दी गई?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।