बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

फिर से राजनीति में लौटेंगे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस? 'द रूरल प्रेस' से कही ये बात…

फिर से राजनीति में लौटेंगे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस? 'द रूरल प्रेस' से कही ये बात…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। पूर्व राज्यपाल रमेश बैस वापस अपने घर रायपुर लौट चुके हैं। पिछले पांच वषों में वह तीन राज्य- त्रिपुरा, झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं। गृहराज्य लौटने के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि एक बार फिर सियासत में उनकी वापसी हो सकती हैं।

द रूरल प्रेस को पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल रमेश बैस मिलने उनके निवास पर पहुंचे और संगठन में सक्रिय होने का आग्रह किया। इस मुद्दे पर द रूरल प्रेस ने रमेश बैस से बातचीत की तब उन्होंने स्वीकार किया कि अजय जामवाल उनसे मिलने आए थे। बैस ने कहा कि वे कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन की ओर से उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दी जाएगी। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और मुझे जैसा आदेश दिया जाएगा, वही करूंगा।

बता दें कि रमेश बैस छत्तीसगढ़ में भाजपा के सबसे सीनियर नेता माने जाते हैं। उनकी आयु लगभग 77 वर्ष है। ऐसे में अब लग रहा है कि रमेश बैस को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया जा सकता है।

पार्षद से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे रमेश बैस सात बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1978 में रायपुर नगर निगम में पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वे पहली बार 1980 में अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक बने और 1989 में पहली बार रायपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद वे लगातार सात बार 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 तक सांसद चुने गए। इस दौरान उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पर्यावरण और वन राज्य मंत्री के स्वतंत्र प्रभार के रूप में काम करने का मौका भी मिल चुका हैं।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन