बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ED के अधिकारियों की बढ़ेगी मुश्किलें? हेमंत सोरेन ने FIR दर्ज कर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

ED के अधिकारियों की बढ़ेगी मुश्किलें? हेमंत सोरेन ने FIR दर्ज कर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय के 10 नोटिस के बाद आज हेमंत सोरेन पेश हुए है। इसी बीच खबर आ रही है कि ED के अधिकारियों के खिलाफ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

सीएम के द्वारा आवेदन की कॉपी रांची के एसएसटी-एसी थाने में भेज दी गयी है। सीएम ने आरोप लगाया कि वो आदिवासी समाज से आते हैं और दिल्ली में उन्हें ईडी द्वारा प्रताड़ित किया गया। रांची पुलिस के बयान के अनुसार, 'झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ओर से ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत भेजी गई है।धुर्वा थाने में शिकायत मिली है।'

बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

वहीं, इसपर झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधा है। उन्होंने अपने ऑफिसियल एक्स पर लिखा, 'चोरों की संरक्षक सरकार का एक और कारनामा।।मोहल्लों गलियों के साथ साथ मुख्य सड़कों में भी चोरों का ही बोलबाला है। पिछले 2 महीने में घरों एवं दुकानों को लूटकर चोरों ने लगभग 70 लाख की अपार जनसंपत्ति अर्जित की। राज्यपोषित चोरों एवं डकैतों की वजह से पूरे प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है,लोग घर से बाहर निकलना तो दूर, अपने जेहन में व्याप्त डर से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत जी ऐसे चोरों एवं अपराधियों का आदर्श बनने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आखिर चोरों एवं डकैतों की मनमानी कब तक चलेगी? कब तक जनता को डर के साए में रहने को मजबूर किया जाएगा?'

मालूम हो कि ईडी अधिकारियों ने भारी सुरक्षा घेरे के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बुधवार को उनके आवास पर पूछताछ शुरू की। सोरेन (48) सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, इससे पहले उनसे 20 जनवरी को इसी मामले में पूछताछ की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी। उस दिन सोरेन से सात घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की गई थी।

सोरेन जांच में सहयोग कर रहे हैं : कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि झारखंड में 'माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को गैर कानूनी तरीके से बदलने के एक बड़े रैकेट' की जांच के तहत सोरेन से पूछताछ की जा रही है। मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ शुरू किये जाने से पहले, सुबह ही झामुमो नीत गठबंधन के विधायक यहां उनके आवास पर पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोरेन जांच में सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का यह कर्तव्य है कि वे इस प्रकार की जांच ''ठीक ढंग'' से करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन