बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

निजी अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से प्रसव के बाद मौत, जांच दल का किया गया गठन

निजी अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से प्रसव के बाद मौत, जांच दल का किया गया गठन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। शहर के रिसदी स्थित श्वेता हॉस्पिटल में 1 जून 2025 को एक महिला की ऑपरेशन से प्रसव के बाद मृत्यु हो गई। मृतक महिला अंजली सिंह ग्राम गोढ़ी के उप सरपंच रणजीत सिंह की पत्नी थी। इस मामले में परिजनों के साथ ही स्थानीय विधायक फूल सिंह राठिया ने भी प्रशासन से शिकायत की थी।

तबियत बिगड़ी तो दूसरे अस्पताल में किया रेफर

कोरबा के रिसदी स्थित श्वेता हॉस्पिटल में गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, फिर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, गोढ़ी निवासी 24 वर्षीय अंजलि सिंह (मृतिका) के पति रणजीत सिंह ने इस मामले में शिकायत करते हुए श्वेता हॉस्पिटल की डॉक्टर मानियारो कुजूर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। रणजीत के अनुसार, प्रसव सुरक्षित हुआ था, लेकिन बाद में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उचित देखभाल नहीं की गई। अंजलि का एक छोटा बच्चा पहले से है। वहीं नवजात शिशु की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस मामले में परिजनों ने प्रशासन के साथ ही सिविल लाइन थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए करतला विधायक फूल सिंह राठिया ने भी कलेक्टर को कर मामले की जांच कर सख्त कार्यवाही के लिए पत्र लिखा।

कलेक्टर के निर्देश पर जांच दल का गठन

इस प्रकरण की जांच के लिए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस एन केशरी ने जांच दल का गठन किया है। जांच दल में विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया गया है, जो प्रकरण के संपूर्ण पहलुओं पर तथ्यपरक जांच करेंगे।गठित जॉच दल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा प्रकरण के संपूर्ण पहलुओं पर तथ्यपरक जॉंच करते हुए अपना स्पष्ट अभिमत सहित 07 दिवस में प्रतिवेदन देने को कहा गया है।

जांच दल में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:

1 डॉ. (श्रीमती) सी.के.सिंह , जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा
2.डॉ.प्रीतेश मसीह, विशेषज्ञ मेडीसीन, स्व.विसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा
3.डॉ.आदित्य सिसोदिया, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, एसोसियेट प्रोफेसर, स्व.बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा
4.डॉ. अतिक सिद्धीकी, नोडल अधिकारी, नर्सिग होम एक्ट स्थानीय कार्यालय कोरबा

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन