बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में महिला नक्सली और जवान घायल, चल रहा है इलाज

मुठभेड़ में महिला नक्सली और जवान घायल, चल रहा है इलाज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली घायल हो गई है। इसी दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान भी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस

पुलिस के अनुसार जिले के थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर बीती रात गस्त सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान रात लगभग 8 बजे थाना से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्व दिशा ग्राम उरपांजुर के पास पुलिस पार्टी और नक्सलियों के मध्य जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। बाद में घटनास्थल की तलाशी लिए जाने पर वहां एक महिला नक्सली घायल अवस्था में मिली।

महिला नक्सली की हुई पहचान

घायल महिला नक्सली की पहचान आरकेबी डिवीजन की सदस्य फगनी के रूप में हुई है। महिला नक्सली का पति विनोद माओवादियों के मदनवाड़ा स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) का कमांडर है। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है व खतरे से बाहर है। घायल महिला नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास इलाके की सघन सर्चिंग जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन