दंतेवाड़ा की महिलाओं ने सांसद राहुल गांधी को डेनेक्स में निर्मित "नेहरु जैकेट" किया भेंट

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राहुल गांधी के साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी के विभिन्न विभागीय पंडाल में जाकर छत्तीसगढ़ की विकास की गतिविधियों को देखा।

इस दौरान में सांसद राहुल गांधी ने बस्तर डोम में दंतेवाड़ा के डेनेक्स के तहत अप्रिल निर्माण में कार्यरत हारम गांव की महिलायें शांति, प्रीति, संजना, बारसूर गांव की प्रियंका सहित अन्य महिलाओ-युवाओं से बात की।

उन्होंने उनके अनुभव जाने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्थापित इस यूनिट में डेढ़ हजार से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है। डेनेक्स से कई कंपनियों ने पांच साल में 75 लाख उत्पाद बनाने के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के MOU किये है।

See also  Arun Jaitley का निधन- सियासी जगत में शोक, रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडे और मूणत ने जताया शोक

दंतेवाड़ा की महिलाओं ने सांसद राहुल गांधी को डेनेक्स में उनके द्वारा निर्मित “नेहरु जैकेट” भेंट किया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए पहना।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।