बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आज से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई, परंपरा के अनुसार होगी कलश स्थापना, कोरोना प्रोटोकॉल का रखा जाएगा ध्यान

आज से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई, परंपरा के अनुसार होगी कलश स्थापना, कोरोना प्रोटोकॉल का रखा जाएगा ध्यान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 2 सालों बाद पहले की तरह विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई भव्य रूप में होगी। बता दें कोरोना की वजह से सीमित संख्या में मड़ई का आयोजन किया गया था। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए केवल पारंपरिक रस्मों को ही निभाया जा रहा था।

लेकिन, इस बार फागुन मड़ई की भव्यता देखने को मिलेगी। आज 9 मार्च से आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में रस्मों की शुरुआत की जाएगी। हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा जाएगा।

मां दंतेश्वरी की डोली के साथ चलने वाली फाग गायन मंडली इस बार खास पोशाक में नजर आएगी। इनके लिए एक ही कलर के यूनिफॉर्म भी बनाए गए हैं। दंतेवाड़ा की विधायक देवती कर्मा ने मंडली को पोशाक, वाद्ययंत्र और माइक सेट के लिए आर्थिक सहायता राशि दी है। ऐसे में एक सा यूनिफॉर्म पहन कर जब मंडलियां निकलेगी तो वो आकर्षण का केंद्र होगा। फिलहाल पहले दिन होने वाली रस्मों की सारी तैयारी कर ली गई हैं।

कई क्षेत्रीय देवी-देवताओं को किया गया आमंत्रित

फागुन मड़ई के पहले दिन सालों से चली आ रही परंपरा अनुसार देवी की प्रथम पालकी निकाली जाएगी। शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी के मंदिर से नारायण मंदिर तक पालकी निकलेगी। साथ ही पहले दिन कलश स्थापना भी की जाएगी। फागुन मड़ई में शामिल होने कई क्षेत्रीय देवी-देवताओं को भी आमंत्रित किया गया है। 9 मार्च से शुरू होने वाली मड़ई 18 मार्च तक चलेगी। 19 मार्च को क्षेत्रीय देवी-देवताओं की विदाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन