बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
कोरोना

कोरोना बूस्टर डोज के लिये रूपये वसूलना जनता से धोखा : मरकाम

कोरोना बूस्टर डोज के लिये रूपये वसूलना जनता से धोखा : मरकाम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना के बूस्टर डोज लगवाने पर 600 रू. की राशि वसूलने का केंद्र का निर्णय जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर अपने दायित्व से भाग रही है। देश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने केंद्र सरकार का कर्तव्य है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी बयान में मोहन मरकाम ने कहा है कि कोरोना तो वैश्विक महामारी है, ऐसे में उससे निपटने के लिये हर नागरिक का मुफ्त टीकाकरण करवाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिये। मुफ्त टीका भारत के हर नागरिक का अधिकार है। मोदी सरकार कोरोना के बूस्टर डोज के टीके के लिये पैसे वसूल कर एक बार फिर से देश के नागरिकों के साथ धोखा कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन