बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
कोरोना

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, आज मिले 73 मरीज

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, आज मिले 73 मरीज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना तेजी से प्रदेश में पैर पसारते जा रहा है। राजधानी रायपुर में कोरोना के केस बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटो में प्रदेश में कुल 73 नए कोरोना मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 959 सैम्पलों की जांच की गई, जिसमें प्रदेश में 73 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला है। प्रदेश में आज कोरोना पॉजेटिविटी रेट 7.61 है। छत्तीसगढ़ में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 388 हो गई है। वहीं एक की कोरोना से मौत हो गई।

प्रदेश में आज रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 40 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग 6, बिलासपुर 7, राजनांदगांव 2, धमतरी 1, दंतेवाड़ा में 1, महासमुंद में 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 7, बलोदा बाजार 2 मरीज मिले हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन