नेशनल डेस्क। देशभर के लोगों को एक बार फिर कोरोना वायरस का डर सताने लगा है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 774 नए मामले सामने आए और दो संक्रमितों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,187 हो गई है। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

See also  Coronavirus: क्या दूसरी बार भी हो सकता है कोरोना? ICMR की रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा