TRP डेस्क : कोविड 19 ने 2019 से देश और दुनिया में तबाही मचा रखी है। आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में नुकसान से लेकर अपनों को खोने जैसी घटनाओं ने लोगों को हताश कर रखा था। इस माहमारी का चपेट में आकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा।

What is Tanishaa Mukerji Looking For? | MissMalini

जैसे तैसे अब इस महामारी से हमारा देश उबरने लगा था और लोगों के जीवन व्यवस्थित होने लगा था। लेकिन एक बार फिर से कोरोना की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है। और इस बार कोरोना का शिकार हुईं हैं बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर दी है। तनीषा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “सभी को हाय, मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं और आवश्यकता के अनुसार आईसोलेटेड रहूंगी।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।