बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
कोरोना

Corona Update : भारत में कोरोना के नए मामलो में आई गिरावट,16 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

Corona Update : भारत में कोरोना के नए मामलो में आई गिरावट,16 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नयी दिल्ली । भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण दर में कमी राहत राहत देने वाली खबर है लेकिन मौत के आंकड़े लोगों को अब भी डरा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5874 मामले सामने आए और इसी अवधि में 16 मरीजों की मौत हुई। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 3,167 लोगों को टीका लगाया गया है।

अब तक देश में 2,20,66,66,261 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 3,137 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए और इसके बाद सक्रिय मामले घटकर 49,015 रह गयी है। देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,533 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 8148 बढ़कर 4,43,64,841 पर पहुंच गया है।  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 108 की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में 116, हिमाचल प्रदेश में 49, छत्तीसगढ़ में 46, जम्मू-कश्मीर में 11, मेघालय में एक, मिजोरम में छह और अरुणाचल प्रदेश में छह मामले बढ़े हैं। इसके अलावा हरियाणा में दो, कर्नाटका में दो, नागालैंड में दो, पुड्डुचेरी में सात, और त्रिपुरा में सात मामले बढ़े हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 688 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में महाराष्ट्र में 638, दिल्ली में 413, उत्तर प्रदेश में 258, पंजाब में 67, तमिलनाडु में 198, राजस्थान में 193 सहित अन्य राज्य़ों अंडमान और निकोबार द्वीप, आन्ध्र प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, झारखंड, लद्दाख, मध्यप्रदेश, नागालैंड, पुड्डुचेरी और तेलंगाना में कोरोना के मामलों में कमी आयी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन