Indigo Issued Kovid -19 Decree - इन देशों की इंटरनेशनल उड़ानों में RT-PCR ज़रूरी
Indigo Issued Kovid -19 Decree - इन देशों की इंटरनेशनल उड़ानों में RT-PCR ज़रूरी

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। भारत में कोरोना को लेकर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में उसने चीन, जापान समेत छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को एक जनवरी से निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट देना जरूरी होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पूर्व में ही इसे 1 जनवरी से अनिवार्य करने का फरमान दिया है।

इसके बाद से ही इंडिगो समेत सभी अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानों में इसे अनिवार्य कर दिया गया है। नए साल से चीन, हांगकांग, जापान, सिंगापुर, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया से भारत आने वालों के लिए 1 जनवरी से RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।