बड़ी खबर : 2 दिनों में मिले 400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, अब से 10 घंटे तक लगेगा नाईट कर्फ्यू
बड़ी खबर : 2 दिनों में मिले 400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, अब से 10 घंटे तक लगेगा नाईट कर्फ्यू

बस्तर। प्रदेश के बस्तर जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ाते जा रहे है। बस्तर में पिछले दो दिनों में 400 से ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए है। बस्तर संभाग में कोरोना के बढ़ते ग्राफ ने जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 400 संक्रमितों में से 70 की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 48 घंटो में 400 से ज्यादा मरीज मिलने के बाद से जिला प्रशासन अब सख्ती बरतते हुए नाईट कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान किया जा रहा है। बता दें कि, बस्तर में अब से नाईट कर्फ्यू 10 घंटे का रहेगा।

दरअसल, जिला प्रशासन की चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि तीसरी लहर में जिले के 4 लोगो की मौत कोरोना से हो चुकी है। जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा कोरोना के ज्यादा-से-ज्यादा जांच किये जा रहे है। बता दें कि, जांच में लगभग हर तीसरे व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इसके साथ ही बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 20 से भी अधिक स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

See also  लाल आतंक के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, आठ नक्सलियों को पकड़ा, सिर पर था आठ लाख का इनाम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।