नई दिल्ली। भाारत में पांच से 18 साल तक के बच्चों के लिए भी जल्द नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत बायोटक ने तीसरे चरण के अध्ययन के लिए ड्रग कंट्रोलर से अनुमति मांगी है।

बता दें कि छह सितंबर को, भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन iNCOVACC को मंजूरी दी थी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भारत बायोटेक ने अब पांच से 18 साल तक की आयु वर्ग के लिए iNCOVACC की सुरक्षा, प्रतिक्रियात्मकता और इम्युनोजेनेसिटी का मूल्यांकन करने के लिए तीसरे चरण की अनुमति के लिए आवेदन दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।