बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
कोरोना

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 796 

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 796 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आज फिर इजाफा हुआ है। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले दिनों की तुलना में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 800 के करीब पहुंच गई है । भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नए मामले आने के बाद अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 109 दिनों बाद 5000 के पार पहुंची गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,795 हो गई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने 6 राज्यों को लेटर लिखा है। ये लेटर महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को भेजा गया है। केंद्र ने इन राज्यों से कोरोना को कंट्रोल करने के लिए कहा है। इसके लिए टेस्टिंग, ट्रीटिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन पर फोकस करने की सलाह दी है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोविड-19 के 5,026 उपचाराधीन मरीज हैं, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,57,685 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन