बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
कोरोना

Omicron update: 91 देशों व 11 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, अब तक 101 केस, जानिए आपके राज्य का हाल

Omicron update: 91 देशों व 11 राज्यों में पहुंचा ओमिक्रॉन, अब तक 101 केस, जानिए आपके राज्य का हाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान कहा की कि देश में पिछले 20 दिनों से नए मामलों की दैनिक संख्या 10 हजार से कम बनी हुई है। पिछले सप्ताह केस पॉजिटिविटी 0.65 फीसदी रही। साथ ही वर्तमान समय में देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में से 40.31 फीसदी मामले केवल केरल में हैं। 

इन राज्यों से सबसे ज्यादा मिले केस

वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण के अब तक 101 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है। अग्रवाल ने आगे बताया कि कुल 101 मामलों में से महाराष्ट्र में 32, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, कर्नाटक व तेलंगाना में आठ-आठ, गुजरात में पांच और आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है।

https://twitter.com/PIB_India/status/1471810739111284741?s=20

इतने देशों में सामने आए संक्रमण के मामले

अग्रवाल ने कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले 91 देशों में सामने आ चुके हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन डेल्टा के मुकाबले काफी तेज रफ्तार से फैल रहा है जहां डेल्टा की रफ्तार कम थी। आशंका है कि जहां सामुदायिक प्रसार होगा वहां ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा से आगे निकल जाएगा। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन