बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
कोरोना

Omicron संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर, सीएचएमओ ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक, दिए यह निर्देंश

Omicron संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर, सीएचएमओ ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक, दिए यह निर्देंश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने निजी अस्पताल संचालकों एवं डॉक्टरों की बैठक आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में ली। उन्होंने कोविड़ संक्रमण को देखते हुए प्राइवेट हॉस्पिटल में उपलब्ध बिस्तरों तथा उपकरणों आदि संख्या की जानकारी ली।

जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर

इसके साथ ही कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोरोना के संक्रमण तथा ओमिक्राॅन वेरिएंट के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए इससे बचाव, रोकथाम एवं उपचार के संबंध में निजी हॉस्पिटल संचालकों से जानकारी अद्यतन के निर्देंश दिए थे। साथ ही नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए अधिकारियों के विभिन्न दायित्व सौंपते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने तथा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, एन.आर.साहू तथा शासकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण प्रगति नियंत्रण हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह विदेशों से आने वाले लोगों के टेस्टिंग एवं होम आइसोलेशन हेतु सुनील चंद्रवंशी, अपर आयुक्त,नगर निगम कोविड-19 के संबंध में मीडिया ब्रीफिंग हेतु, दिप्ती वर्मा, डिप्टी कलेक्टर, कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले व्ययित्तयों की ट्रेसिंग एवं आवश्यक समन्वय हेतु मुकेश कोठारी,डिप्टी कलेक्टर, शासकीय अस्पतालों में बेड, दवाईयां, चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता एवं संसाधनों के उपलब्धता की आंकलन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी, डाॅ.मीरा बघेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह कोविड बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु डॉ. अविनाश चतुर्वेदी, कोविङ जांच एवं रिपोर्टिंग हेतु स्वतंत्र राहंगडाले, कोविड टीके की उपलब्धता एवं टीकाकरण की प्रगति हेतु डॉ. आशीष वर्मा, होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों की ट्रैकिंग एवं आवश्यक समन्वय हेतु अतिरिक्त तहसीलदार, डॉ. अंजली शर्मा, स्कूलों में 15-18 वर्ष के छात्रों के टीकाकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी,

महाविद्यालयों में छात्रों के टीकाकरण हेतु, केदार पटेल, जिला रोजगार अधिकारी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में निवासरत छात्रों के टीकाकरण हेतु सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, उद्योगों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के कोविड टेस्टिंग एवं टीकाकरण हेतु मुख्य गहाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र एवं सहायक श्रमायुक्त, रायपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन