बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

होटल के सामने मारपीट करने वाले 4 लड़कों और 2 लड़कियों को किया गया गिरफ्तार, वायरल वीडियो के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

होटल के सामने मारपीट करने वाले 4 लड़कों और 2 लड़कियों को किया गया गिरफ्तार, वायरल वीडियो के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी के VIP रोड में युवक-युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी को खोज निकाला। इस मामले की छानबीन के बाद 4 युवकों और 2 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक दिन पूर्व ही यह विडियो वायरल हुआ था, जिसमें VIP रोड में रात के वक्त एक होटल के सामने कुछ लड़के-लड़कियां आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे थे । थाना तेलीबांधा में वायरल विडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए धारा 160 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और विडियो के आधार पर झगड़ने वालों की पहचान व पतासाजी की गयी।

4 जून की रात हुई थी घटना

छानबीन के दौरान पता चला कि 4 जून की रात्रि दो पक्ष जिसमें एक पक्ष में 10 लड़कियां थी, जो उनमें से एक का बर्थडे मनाने और दूसरे पक्ष में 5 लड़के थे, डिनर के लिए VIP रोड के होटल में आए थे, जहाँ डिनर करने के बाद लड़कियाँ बाहर निकल कर ओला केब का इंतज़ार कर रही थीं, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लड़के भी बाहर निकले जहां आपस में कुछ टिप्पणी होने पर दोनो पक्षों में झगड़ा हुआ जो कि विडियो में नजर आ रहा है, उसके बाद दोनो पक्ष अपने-अपने घर चले गए थे आज पुलिस के बुलाने पर थाना पहुँचे ।

6 गिरफ्तार, एक की तलाश

थाना तेलिबांधा में दर्ज इस प्रकरण में एक पक्ष से नामज़द 4 लड़कों व दूसरे पक्ष से 2 लड़कियों को गिरफ़्तार किया गया। इनमे से लड़कियों की तो जमानत हो गई, वहीं लड़कों के विरुद्ध अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है जहाँ से जमानत के आभाव में चारों को जेल भेज दिया गया। एक अन्य लड़के की भी पहचान हो गयी है जिसकी गिरफ़्तारी अभी की जानी है।

गिरफ्तार लोगों के नाम इस प्रकार हैं :

(1) अविनाश केशव सिंह पिता स्व. प्रेमशंकर राव उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्रमांक 31 सुभाष चौक बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर

(2) शुभम कलार पिता चर्तभुज कलार उम्र 26 साल साकिन वार्ड नंबर 35 दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर

(3) इमरान रिजवी पिता मोह0 जाफर रिजवी उम्र 31 साल साकिन सुभाष चौक बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर
(4) अब्दुल रहीस पिता अब्दुल हलीम उम्र 25 साल साकिन शहीद ताज इंजिनियरिंग के पीछे मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर
(5) नीमा डोमा तामंग निवासी वृंदावन सोसायटी मोवा
(6) ज्योति माला राय निवासी वृंदावन सोसायटी मोवा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन