बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

DEO ऑफिस में जाम टकराते पकड़े गए 6 कर्मचारी निलंबित, मीडिया में खबर आने के बाद की कार्यवाही VIDEO

DEO ऑफिस में जाम टकराते पकड़े गए 6 कर्मचारी निलंबित, मीडिया में खबर आने के बाद की कार्यवाही VIDEO
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जशपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शराब पीते हुए कैमरे में कैद हुए 6 कर्मचारियों को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है। कल देर रात जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा ऑफिस के कमरे शराब का सेवन किया जा रहा था।

जशपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रात कब वक्त शराब की पार्टी चलने की सूचना पर स्थानीय मिडिया कर्मी छिपते-छिपाते DEO ऑफिस पहुंचे। इस दौरान यहां के कमरा नम्बर 4 में शराब की पार्टी चल रही थी। रात लगभग साढ़े दस बजे तक शराबी कर्मचारी कार्यालय का मेन गेट बंद कर इस कमरे में शराब की पार्टी कर रहे थे।इस दौरान अंदर पहुंचे मिडिया कर्मी ने इन शराबियों की तस्वीर कैमरे में कैद करना शुरू किया तो कर्मचारी चेहरा छिपाकर भागते नजर आए, वहीं कुछ तो बाथरूम में जाकर छिप गए।

शराबी कर्मचारियों से जब उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने बदसलूकी की कोशिश भी की थी। ये खबर मिडिया में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल जांच की कार्रवाई शुरू की। पुष्टि के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शराब पीने वाले प्रधान पाठक शिवराम भगत, सहायक ग्रेड 2 रवि कुमार भगत, सहायक ग्रेड 2 नरेंद्र कुमार भगत, सहायक ग्रेड 3 संजीत बरवा, चौकीदार शिवनाथ राम, वाहन चालक निर्मल भगत को DEO ने सस्पेंड कर दिया है।

देखिये VIDEO :

https://twitter.com/theruralpress/status/1545796761390043136?t=oJUuv0uSX3a6sUdQV3Aqaw&s=19

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन