बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

मुद्रा लोन के नाम पर की 97 लाख की ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

मुद्रा लोन के नाम पर की 97 लाख की ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो प्रधानमंत्री मुद्रा लोन स्कीम के नाम पर लोगों को ठगा करता था। इस गिरोह ने कोरबा के एक व्यक्ति से 97 लाख रुपए की ठगी कर ली थी। पुलिस ने दिल्ली में बैठकर देश भर में ठगी का कारोबार करने वाले इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा के दर्री पुलिस को पूर्णेन्दु साहू से सूचना मिली कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन स्कीम के नाम पर उनसे किसी ने व्हाट्सएप कॉल कर संपर्क किया और 15 लाख रुपए लोन दिलाने का प्रलोभन दिया। प्रार्थी लालच में आ गया और उसने अपनी गाढ़ी कमाई के 9700000 रुपए गवां दिए। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सक्रियता दिखाई और तकनीकी मदद से दिल्ली में बैठे ठग गिरोह तक जा पहुंची। वहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया है। इससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास चल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन