मंगलवार, 6 अक्तूबर 2026 मंगल, 6 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
TRP Crime News

Balrampur Murder: पति के साथ मिलकर की बॉयफ्रेंड की हत्या, जानिए क्या रही वजह

Balrampur Murder: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया है। पति पत्नी ने मिलकर बॉयफ्रेंड का सिर ही धड़ से अलग कर दिया और गड्ढे में दबा दिया। दरअसल, आरोपी महिला मनबासो खैरवार के शादी […]

Husband and wife arrested in Balrampur in connection with boyfriend's murder.
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Balrampur Murder: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया है। पति पत्नी ने मिलकर बॉयफ्रेंड का सिर ही धड़ से अलग कर दिया और गड्ढे में दबा दिया।

दरअसल, आरोपी महिला मनबासो खैरवार के शादी से पहले वसीम अंसारी के साथ संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति सोनू खैरवार को पहले से ही थी। इसके बाद दोनों के बीच इसे लेकर अकसर विवाद होता था। जिसके बाद महिला मनबासो ने कथित तौर पर बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उसने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर गड्ढे में दबाया गया। मृतक का सिर झाड़ियों के पास और धड़ करीब 200 मीटर दूर मिला। पुलिस ने मामले में कोटडीह निवासी सोनू खैरवार (30) और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार (25) को गिरफ्तार किया है। मामला पस्ता थाना क्षेत्र का है।

2 अक्टूबर से लापता था मृतक वसीम

वह 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे वसीम अपने एक्टिवा से घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह करीब 8 बजे वसीम की एक्टिवा मक्का बाड़ी के पास मिली। हालांकि, उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 3 अक्टूबर को उसके भाई अमीम अंसारी ने डौरा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई।

जंगल में मिला कटा हुआ सिर

गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में कटा हुआ सिर दफन होने की सूचना मिली। पुलिस ने वसीम के भाई को बुलाकर पहचान कराई। भाई ने सिर की पहचान वसीम के रूप में की। उस समय शव का धड़ वहां नहीं मिला था। पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई।

पति-पत्नी से पूछताछ में सामने आई हत्या की बात

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान कोटडीह निवासी सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार पर संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों के हत्या में शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, मनबासो का शादी से पहले वसीम से संबंध था। इस संबंध की जानकारी उसके पति सोनू को थी और इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

संबंध खत्म करना चाहती थी मनबासो

पुलिस का दावा है कि मनबासो इस संबंध को खत्म करना चाहती थी, जबकि वसीम संबंध बनाए रखना चाहता था। इसके बाद पति-पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रची।
मिलने के बहाने बुलाया, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मनबासो ने फोन कर वसीम को जंगल के पास मिलने बुलाया। वसीम वहां पहुंचा तो मनबासो और सोनू ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

सिर-धड़ अलग-अलग जगहों पर दबाया

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दबाया गया। 5 अक्टूबर को वसीम का कटा हुआ सिर झाड़ियों के पास एक गड्ढे में मिला, जबकि धड़ करीब 200 मीटर दूर दूसरे गड्ढे में मिला। मामले में पुलिस ने सोनू खैरवार और मनबासो खैरवार को गिरफ्तार किया है।

Vikas Soni
लेखक / पत्रकार:

Vikas Soni

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन