बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पंचायत समन्वयक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पंचायत समन्वयक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सिवनी। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने आज पंचायत समन्वयक अधिकारी, जनपद पंचायत सिवनी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व सरपंच से सीसी रोड का लंबित बिल पास करने के एवज में रुपयों की डिमांड कर रहा था।

बिलों के भुगतान के लिए मांगी रिश्वत

पंचायत समन्वयक अधिकारी की शिकायत निवर्तमान सरपंच पति सत्येंद्र सिंह राजपूत (53) पोतलपानी गांव निवासी ने लोकायुक्त जबलपुर में दर्ज कराई थी। आवेदक की पत्नी जो निवर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत सागर में थी तभी उनके कार्यकाल में गांव पोतलपानी में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया गया था। जिसके शेष बिल करीब 1 लाख 96 हजार रुपए का भुगतान करने के एवज में पंचायत समन्वयक अधिकारी सुमेर सिंह उइके ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

जिला अस्पताल के सामने घूस लेते पकड़ा

शिकायत की जांच करने के बाद शनिवार दोपहर सिवनी जिला अस्पताल के सामने लोकायुक्त टीम ने केमिकल लगे नोट रिश्वत के तौर पर देने के लिए आवेदक सत्येंद्र सिंह राजपूत को भेजा। जैसे ही केमिकल लगे नोट सुमेर सिंह उइके ने अपने पास रखे, उसी समय लोकायुक्त दल ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त टीम के प्रभारी व निरीक्षक कमल सिंह उइके ने बताया कि, आरोपित पंचायत समन्वयक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन