बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

Breaking News नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा 14 आरोपियों समेत 13 लाख की नशीली दवा बरामद

Breaking News नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा 14 आरोपियों समेत 13 लाख की नशीली दवा बरामद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रोजाना नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही लगतार पुलिस को आए दिन सफलता मिल रही है। बीते दिनों राजधानी के आईजी रतनलाल डांगी, डीआईजी व एसएसपी दीपक झा के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ एक टीम गठित की गई, जिसके द्वारा लगातार नशे के सौदागरों पर निगरानी की जा रही थी। जिमें सिविल लाइन पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 13 लाख की नशीली दवा बरामद किया। साथ ही पुलिस ने इस मामले में 14 आरोपी समेत 13 लाख के नशे का सामान जब्त किया है।

एनडीपीसी एक्ट तहत की गई कार्रवाई

आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप ,नाइट्रोशन, नाइट्रोजेपम टेबलेट, रेक्सोजेसिक व एविल इंजेक्शन सिरिंज नगदी 90 हजार, एक कार , 4 स्कूटी एक केटीएम बाइक, अवैध शराब सहित 13 लाख कनशीली दवाओं का जखीरा जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।

डीआईजी एसएसपी दीपक झा ने बताया कि नशे पर नकेल कसने के लिए सभी थानों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। इस कड़ी में सिविल लाइन पुलिस ने मिनीबस्ती में दबिश देकर दो महिलाओं जगनी कुर्रे, गोदावरी पात्रे एवं कृष्णा टंडन और एक नाबालिक लड़के को पकड़ा।

शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

उनसे 70 नग प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप, 150 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 400 एविल इंजेक्शन सहित नगदी रकम जब्त किया गया। इसके अलावा मनोज कोसले और एक नाबालिग लड़के से 1000 नग नाइट्रोसन इंजेक्शन, कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप 16 नग व नगदी रकम किया गया। इसके अलावा बंटी घर वालों को 35 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन