बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

CAF जवान ने ससुर और पत्नी को मारी गोली, घायलों का इलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार

CAF जवान ने ससुर और पत्नी को मारी गोली,  घायलों का इलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। जिले में CAF जवान ने पत्नी और ससुर पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मामला कोरबा जिले के उमेंदी भांठा का है।

जानकारी के मुताबिक सीएम का कोरबा दौरा है। जिसमें CAF जवान की ड्यूटी लगी थी। लेकिन, कार्यक्रम के बीच जवान ड्यूटी छोड़कर अपने ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा। जहां उसने ससुर और पत्नी पर गोलियां चला दी। जानकारी मिलते ही हरदी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

वहीं, आरोपी पुलिस जवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस की पूछताछ जारी है। फिलहाल, जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन