बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

अयोग्य विदेशी चिकित्सकों की प्रैक्टिस के मामले में CBI ने देशभर में की छापेमारी, मचा हड़कंप

अयोग्य विदेशी चिकित्सकों की प्रैक्टिस के मामले में CBI ने देशभर में की छापेमारी, मचा हड़कंप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नयी दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कई राज्य चिकित्सा परिषदों और अनिवार्य परीक्षा पास किए बगैर भारत में प्रैक्टिस करने वाले विदेशी चिकित्सकों के खिलाफ जांच के सिलसिले में आज देशभर में 91 स्थानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी ने 14 राज्य चिकित्सा परिषदों और 73 विदेशी चिकित्सा स्नातकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिन्हें अनिवार्य विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण किए बिना भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने की अनुमति दी गई थी।

नियमों के अनुसार विदेशी चिकित्सा स्नातक को भारत में प्रैक्टिस करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग या राज्य चिकित्सा परिषद में अस्थायी या स्थायी पंजीकरण कराने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) द्वारा आयोजित एफएमजीई/स्क्रीनिंग परीक्षा पास करनी होती है। सूत्रों ने कहा कि एनबीई अभ्यर्थियों के साथ-साथ परिषदों को अपने परिणाम भेजता है।

चिकित्सा परिषदों ने नहीं कराया सत्यापन

जांच अधिकारी ने कहा कि जब इन अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी तरीके से योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए थे, तो चिकित्सा आयोग एनबीई द्वारा सीधे उन्हें भेजे गए परिणामों से इसे सत्यापित कर सकते थे।

सीबीआई ने राज्य चिकित्सा परिषदों के अज्ञात अधिकारियों, तत्कालीन भारतीय चिकित्सा परिषद और 73 विदेशी चिकित्सा स्नातकों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश, जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस छापेमारी से ऐसे फर्जी चिकित्सकों के बीच हड़कंप मच गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन