सुकमा। जिले बड़ी खबर सामने आई है। यहां मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में बड़ी वारदात हुई है। जहां सीआरपीएफ के जवान ने साथी जवानों पर ही अंधाधुंध में गोली चला दी। इस वारदात में मौके पर तीन जवान की मौत हो गई। जबकि एक जवान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही 3 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प घटना 50वी बटालियन कैंप की है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जवानों के बीच हुआ था विवाद

सीआरपीएफ कैंप के जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद सीआरपीएफ जवान आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी घटना में चार सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच में लगे हुए हैं। अभी यह कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने साथियों पर गोली किस वजह से चलाई।

See also  CG BIG NEWS : लड़की से दोस्ती कराने का झांसा देकर दोस्त ने किया नाबालिग का अपहरण और हत्या, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने की घटना की पुष्टी

सुकमा SP सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टी की है। घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं अब हालत को देखते हुए हैदराबाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर