बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

10 लाख रूपये का गबन करने वाला जनपद CEO गिरफ्तार, उत्सव के आयोजन के लिए मिली थी रकम

10 लाख रूपये का गबन करने वाला जनपद CEO गिरफ्तार, उत्सव के आयोजन के लिए मिली थी रकम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलौदाबाजार। जनपद पंचायत सिमगा में 10 लाख रूपये के गबन के मामले में पुलिस ने पूर्व CEO पंकज देव को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं 2 अन्य की तलाश की जा रही है।

प्राकट्य महोत्सव के लिए मिले थे 10 लाख रूपये

पुलिस के मुताबिक ग्राम दामाखेड़ा में वर्ष 2020 में पूज्य श्री धनी धर्मदास साहब के 625वें प्राकट्य महोत्सव हेतु शासन द्वारा व्यवस्था खर्च हेतु ₹10,00,000 रूपये दिए गए थे, जिसको ग्राम सरपंच पूर्णिमा देवांगन, सचिव राजू देवांगन एवं अन्य लोगों द्वारा मिलकर फर्जीवाड़ा तरीके से आहरण कर उपयोग कर लिया गया है। जनपद पंचायत को मिली इस रकम को गबन कर लिए जाने की शिकायत संस्था अध्यक्ष प्रकाश पिता नत्थू थपके निवासी सूरजगांव थाना कलौथ जिला नागपुर महाराष्ट्र द्वारा की गई।

इस मामले की जांच के बाद 15.06.2022 को अपराध क्र. 268/2022 धारा 420 भादवि कायम किया गया। बाद में धारा 467, 468, 471, 120 बी, 212, 34 भादवि भी जोड़ा गया। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। धनी धर्मदास साहब के 625वें प्राकट्य उत्सव के नाम पर फर्जीवाड़ा कर 10 लाख रूपये का गबन करने वाले आरोपियों की सहायता करने वाले आरोपी 01. दुर्गेश देवांगन 02. लिखो राम देवांगन एवं श्रेयांश देवांगन को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में जांच कार्यवाही तथा अपराध में संलिप्तता के सबूत पाए जाने पर पूर्व जनपद सिमगा सीईओ पंकज देव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना क्रम में, अपराध में संलिप्तता और अपराध सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 14.08.2022 को आरोपी पूर्व जनपद सीईओ सिमगा पंकज देव पिता नित्यानंद देव उम्र 51 वर्ष निवासी शंकर नगर रायपुर को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में भेजा गया है। मामले में आरोपी ग्राम सरपंच पति एवं सचिव की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन