बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

BIG BREAKING : शिक्षक भर्ती घोटाला - अर्पिता मुखर्जी के एक और ठिकाने पर कैश गिनने के लिए मशीनें लेकर पहुंची ईडी, दोपहर से जारी है तलाशी

BIG BREAKING : शिक्षक भर्ती घोटाला - अर्पिता मुखर्जी के एक और ठिकाने पर कैश गिनने के लिए मशीनें लेकर पहुंची ईडी, दोपहर से जारी है तलाशी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की परेशानी और बढ़ने वाली है। ईडी के सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के एक और घर में ईडी ने आज दोपहर को छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी कैश गिनने के लिए मशीनें भी लाए हैं।

बता दें कि कि पिछले हफ्ते ईडी के अधिकारियों को अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपए नकद मिले थे। जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में एक कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में अर्पिता मुखर्जी के आवास पर छापा मारा था। बरामद राशि उक्त एसएससी घोटाले के अपराध की आय होने का संदेह है।

अर्पिता मुखर्जी ने बाद में ईडी को बताया कि उनके घर से बरामद पैसे बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के हैं। उसने एजेंसी को बताया कि उससे जुड़ी कंपनियों में पैसा लगाया जाना था। पूछताछ के दौरान अर्पिता ने बताया कि उसकी योजना एक-दो दिन में उसके घर से नकदी के ढेर को हटाने की थी, लेकिन एजेंसी के छापे ने योजना को विफल कर दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन