बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

ED Court Breaking News - ED पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले निखिल की 7 दिन बढ़ी रिमांड

ED Court Breaking News - ED पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले निखिल की 7 दिन बढ़ी रिमांड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ED पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाने वाले आरोपी निखिल चंद्राकर की पुलिस रिमांड बढ़ गई है। विशेष अदालत ने निखल चंद्राकर की 7 दिन की पुलिस रिमांड दी है। निखिल अब 7 जुलाई को कोर्ट में पेश होगा। इस दौरान ED उससे और पूछताछ करेगी। बता दें कि आरोपी निखिल ने ED पर ज्यादती का आरोप कोर्ट में अपने वकील के मार्फ़त लगाया था।

जानकारी के मुताबिक उसने अफसरों-नेताओं का नाम लेने का दबाव बना रही है ED कहा था। पहली बार उसके ही आवेदन पर ED की ज्यादती का मामला अदालत पहुंचा। निखिल चंद्राकर ने कहा था कि दस्तावेजों पर बिना पढ़ाए हस्ताक्षर करा लिए हैं। बता दें कि ED के अधिकारियों ने उसे 23 दिसम्बर 2022 को उसके घर से बिना कोई नोटिस दिए उठा लिया था। रात भर उससे क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते हुए उसे एक लॉकअप में 24 घण्टों से भी अधिक समय तक रखा गया।

24 दिसम्बर को उसकी तबीयत खराब होने के बाद भी एजेंसी के अफसरों-कर्मचारियों ने उसका इलाज नहीं कराया। खाना भी नहीं दिया और न ही छोड़ा था। निखिल चंद्राकर की ओर से अधिवक्ता सोएब अल्वी ने यह मामला अदालत के सामने पेश किया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन