बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

ED News Breaking IN CG.- अनवर, नितेश, ढिल्लन और अरुणपति कोर्ट में पेश, 13 जून तक बढ़ी रिमांड

ED News Breaking IN CG.- अनवर, नितेश, ढिल्लन और अरुणपति कोर्ट में पेश, 13 जून तक बढ़ी रिमांड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

रायपुर। ED के चारों आरोपियों अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ़ पप्पू के अलावा अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को जेल अभिरक्षा बढ़ा दी गई है। आज 2 जून को सभी चारों सहयोगियों को एक साथ स्पेशल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। यहां पर दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने और आरोपियों के बेल आवेदन पर विशेष न्यायाधीश ने 13 जून को फैसला देने का नादेश दिया। साथ ही इस दौरान पुनः सभी चरों को न्यायिक अभिरक्षा में 13 जून तक जेल भेजने का आदेश जारी किया।

बता दें कि अनवर ढेबर के वकीलों ने कोर्ट में ED के अभियुक्त अनवर ढेबर की बेल आवेदन प्रस्तुत किया है। इसपर भी विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 13 जून को निर्णय लेंगे। जानकारी के मुताबिक ED द्वारा कोर्ट के सामने मामले की न्यायिक जांच हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। दोनों ही मामलों में अब 13 जून को स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें कि गत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला मामले में कारोबारी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक ढिल्लों समेत आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी को अदालत में पेश किया। रायपुर की विशेष अदालत में दिनभर चली सुनवाई के बाद कारोबारी ढेबर और नितेश पुरोहित को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था और ED के पास त्रिपाठी, ढिल्लन थे। बाद में 4 दिन की ईडी की रिमांड में रहने के बाद उन्हें फिर से अदालत में पेश कर जेल अभिरक्षा में भेजा गया था। आज पुनः चरों आरोपियों को एक साथ रायपुर जिला न्यायलय में स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। सभी को अब 13 जून को पेश किया जायेगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन