बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

Fake Person Arrest To Get Rid of ED - फर्जी शख्स गिरफ्तार, कोयला कारोबारी के परिजनों से ठगा 20 लाख रूपये

Fake Person Arrest To Get Rid of ED - फर्जी शख्स गिरफ्तार, कोयला कारोबारी के परिजनों से ठगा 20 लाख रूपये
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

विशेष संवादाता, रायपुर

मनी लॉन्ड्रिंग और कोल के अवैध लेन-देन के मामले में अफसर और कारोबारियों की धरपकड़ और पूछताछ के दौरान एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। ED के शिकंजे में फंसे IAS अफसरों, कारोबारियों और राज्य सेवा के अधिकारीयों के परिजनों को कथित तौर से राहत दिलाने के नाम पर ठग फ़िराक में हैं। खुद को ED में ऊंची पहचान और अफसरों से नज़दीकियां बताकर एक आरोपी ने कोयला कारोबारी के परिवार वालों को ठगने का प्रयास किया है। आरोपी ने चर्चित कारोबारी के परिजनों को सेटिंग के नाम पर 20 लाख रूपये का चुना लगा चूका था। आरोपी को बैंक से पैसे आहरण करने से पहले ED ने मुंबई से अरेस्ट कर रायपुर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक फर्जी ED स्टाफ बनकर महाराष्ट्रा के एक दीपक चौधरी नामक व्यक्ति ने 20 लाख रूपये ठग लिए। बताया जाता है कि परिजनों ने आरोपी के खाते में 20 लाख रूपये जमा किये थे। बाद में संदेह होने के बाद मामला ED के संज्ञान में आया और फ़ौरन टीम ने आरोपी दीपक चौधरी को बैंक से पैसे आहरित करते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुंबई से गिरफ्तार कर लाये जाने की खबर है। ED ने ठगी करने वाले व्यक्ति को आज रायपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड में लिया है। शुक्रवार शाम को इसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है। ED से स्थानीय पुलिस को सौंप सकती है कोर्ट के निर्देश के बाद। फिल्हाल इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन