बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

BREAKING- एयरपोर्ट से 100 करोड़ की हेरोइन और कोकीन जब्त, कस्टम के हत्थे चढ़ा तस्कर

BREAKING- एयरपोर्ट से 100 करोड़ की हेरोइन और कोकीन जब्त, कस्टम के हत्थे चढ़ा तस्कर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

चेन्नई। चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इथियोपियाई एयरलाइंस से अदीस अबाबा से पहुंचे एक यात्री से 9.590 किलोग्राम वजन की हेरोइन और कोकीन जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारी अनिल कुमार की खुफिया जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की गई थी।

चेन्नई एयर कस्टम द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 11 अगस्त को इथोपियन एयरलाइंस द्वारा अदीस अबाबा से पहुंचे एक भारतीय यात्री इकबाल बी उरंदादी को एआईयू अधिकारियों ने रोका। उनसे 9.590 किलोग्राम वजन वाली हेरोइन और कोकीन जब्त की गई, जिसकी करीब 100 करोड़ रुपये है।

बयान के मुताबिक, "यात्री और उसके सामना की जांच करने पर कोकीन और हेरोइन मिले। यात्री ने इसे चेक-इन बैगेज और जूते में छिपा रखा था। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन