बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

बिलासपुर में सनसनी: जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर की चाकू गोदकर हत्या, 5 साल पुराना विवाद और समझौते का दबाव बना मौत का कारण, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

बिलासपुर में सनसनी: जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर की चाकू गोदकर हत्या, 5 साल पुराना विवाद और समझौते का दबाव बना मौत का कारण, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरी घाट बैराज के पास शुक्रवार देर शाम एक हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हटरी चौक निवासी शानू उर्फ अमन हुसैन (25) के रूप में हुई है, जो महज एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया था। इस वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया, जिससे देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शानू खान और आरोपी विकास तिवारी के बीच पिछले पांच वर्षों से विवाद चल रहा था। शानू वर्ष 2021 में विकास पर हुए जानलेवा हमले के मामले में समझौता करने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। इसी सिलसिले में बातचीत के लिए शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे दोनों पक्ष पचरी घाट पर इकट्ठे हुए थे। चर्चा के दौरान विवाद बढ़ गया और विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर शानू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल शानू को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक जांच की जा रही है। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिन्हें संभालने के लिए अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पचरी घाट और बैराज के आसपास का इलाका नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे इस तरह की आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन