Hitech E-Challan Device Machine- नो पार्किंग में खड़ी 260 वाहनों पर हाईटेक कार्रवाई
Hitech E-Challan Device Machine- नो पार्किंग में खड़ी 260 वाहनों पर हाईटेक कार्रवाई

विशेष संवादाता, रायपुर

रायपुर पुलिस जल्द ही मालामाल होने वाली है। ट्रेफिक महकमे को कमाकर देने के लिए डिजिटल हाईटेक e-challan डिवाइस फिल्ड में उतरा गया है। आज एक ही दिन में नो पार्किंग में कड़ी छोटी-बड़ी गाड़ियों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने 260 कार्रवाई किया। पुलिस के अला अधिकारीयों ने डिजिटल हाईटेक e-challan डिवाइस मशीन को एक दिन पहले ही लांच किया है।

पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर एसबीआई बैंक द्वारा यातायात पुलिस रायपुर को डिजिटल हाईटेक e-challan डिवाइस मशीन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध चस्पा चालान एवं ई चालान कार्यवाही की सुविधा दी गई है। उक्त हाईटेक ई चालान मशीन में पहले ही दिन 260 से अधिक वाहन चालको के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा चलानी कारवाही किया गया।

बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 20 दिसंबर को यातायात पुलिस रायपुर हाइटेक डिजिटल ई-चालान डिवाइस मशीन उपलब्ध कराया गया है जिसमें वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए क्रेडिट, डेबिट, swipe एवं बारकोड के माध्यम से चालान पटाने की सुविधा दी गई है साथ ही नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों के विरुद्ध मौके पर ही कार्यवाही किए जाने के लिए सुविधा दी गई है।

See also  नदी में बहता मिला युवती का कटा हुआ सिर, कलाई-पंजा भी, डेढ़ महीने पुराने हैं टुकड़े

जिसमें वाहन का फोटो खींचकर चस्पा चालान कारवाही करने पर तत्काल वाहन चालक के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लिंक मैसेज चला जाएगा, जिससे वाहन चालक अपना चालान तत्काल मौके पर ही पटा सकता है। उक्त डिवाइस मशीन से शहर के प्रमुख मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों पर यातायात को बाधित कर नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों के विरुद्ध कारवाही किया गया जिसमें कुल 260 से अधिक उल्लंघनकर्ताओं पर नो पार्किंग के तहत कार्यवाही की गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।