गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 गुरु, 29 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• CG DA Hike: 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाओ, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने CM साय को लिखा पत्र, आंदोलन की चेतावनी • Bangladesh Regime change: बांग्लादेश में साजिश से गिराई गई हसीना सरकार ? तख्तापलट से 2 दिन पहले यूनुस छात्रों से मिले, विदेशी पत्रकार ने मीटिंग कराई, इस शख्स ने किया बड़ा खुलासा • Surajpur: बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज, छात्रों से फीस लेकर परीक्षा से किया वंचित, प्रशासन ने किया सील • Durg BJP SIR Padayatra: दुर्ग में कल आएंगे जेपी नड्डा, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल, जानें शेड्यूल • छत्तीसगढ़: EOW और ACB से दर्जन भर अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त, गृह विभाग में हुई वापसी
TRP Crime News

Jashpurnagar: गौ तस्करों को पकड़े जाने के दौरान हुआ हादसा, गोवंश से भरे ट्रक को लेकर भागते समय वाहन से कूदे तस्कर की मौत, एक पकड़ाया

gautaskari hadsa
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Incident during the apprehension of cattle smugglers: छत्तीसगढ़ से बूचड़खानों के लिए गौ तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है।
  • राज्य के सीमांत इलाकों पर पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते ऐसे वाहन रोज पकड़े जा रहे हैं।
  • इसी कड़ी में जशपुर जिले में एक और बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस द्वारा पीछा कर ट्रक को दौड़ाकर पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ट्रक से कूदे एक तस्कर की मौत हो गई।
  • जानकारी के अनुसार, जशपुर में थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर और दुलदुला की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

Incident during the apprehension of cattle smugglers: छत्तीसगढ़ से बूचड़खानों के लिए गौ तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के सीमांत इलाकों पर पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते ऐसे वाहन रोज पकड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले में एक और बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस द्वारा पीछा कर ट्रक को दौड़ाकर पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ट्रक से कूदे एक तस्कर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जशपुर में थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर और दुलदुला की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि झारखंड पासिंग का छह चक्का ट्रक क्रमांक JH-02-L-0355 में गौवंश को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।

नाकेबंदी देख भागने लगे तस्कर, एक की मौत

सूचना मिलते ही DIG एवं SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने ग्राम खटंगा और काईकछार के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर तस्कर ट्रक भगाने लगे। संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए एक आरोपी गौतम कुमार भगत उर्फ चरकू चलती ट्रक से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

वहीं दूसरा आरोपी मोजामिल अंसारी निवासी झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

कोरबा से झारखंड ले जा रहे थे, वध के लिए ले जाना कबूला

पूछताछ में मोजामिल ने बताया कि कोरबा जिले के मोरगा से गुलाम अंसारी के कहने पर इन गौवंश को लोड किया गया था। 38 गाय-बैलों को वध के उद्देश्य से झारखंड के सिसई ले जाया जा रहा था, बिना दाना-पानी की व्यवस्था के।

पुलिस ने ट्रक से 38 मवेशी सुरक्षित बरामद किए हैं और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11(1)(क) और 11(1)(घ) के तहत केस दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि गौ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने लगातार दबिश दी जा रही है।

FAQ: गौतस्करी रोकने के दौरान हादसा

Q1. जशपुर में क्या पकड़ा गया?
38 गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया, जो कोरबा से झारखंड सिसई बूचड़खाने के लिए वध हेतु ले जाया जा रहा था।

Q2. तस्कर की मौत कैसे हुई?
पुलिस नाकाबंदी देख तस्कर ट्रक भगाने लगे, बचने के लिए एक आरोपी गौतम भगत उर्फ चरकू चलती ट्रक से कूद गया, घायल होने पर अस्पताल में मौत हो गई।

Q3. कौन पकड़ा गया?
झारखंड निवासी मोजामिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया है, उसने कबूला कि गुलाम अंसारी के कहने पर मोरगा कोरबा से माल लोड किया था।

Q4. कौन सी धाराओं में केस दर्ज हुआ?
छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11(1)(क)(घ) में अपराध दर्ज।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन