बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

BREAKING NEWS : राशन के साथ तिरंगा खरीदने का दबाव, PDS का वेंडर सस्पेंड, वरुण गांधी के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई

BREAKING NEWS : राशन के साथ तिरंगा खरीदने का दबाव, PDS का वेंडर सस्पेंड, वरुण गांधी के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

चंडीगढ़। बीजेपी सांसद वरुण गांधी के ट्वीट के बाद हरियाणा के करनाल जिले में राशन के साथ तिरंगा बेचने का दबाव बनाने वाले पीडीएस वेंडर को सस्पेंड कर दिया गया। वह राशनकार्ड धारकों के साथ जबरदस्ती तिरंगा खरीदने का दबाव बना रहा था। हालांकि अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

हरियाणा के करनाल जिले में पीडीएस वेंडर दिनेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।दिनेश कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वो राशन धारकों को जबरदस्ती तिरंगे खरीदने का दवाब बना रहा था, जिसके बाद PDS कंट्रोल ऑर्डर-2009 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई को लेकर करनाल के जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल इसको लेकर सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि PDS सेंटर पर मिलने वाले तिरंगे केवल जनता की सुविधा के लिए हैं, उन्हें कोई भी स्वेच्छा से ले सकता है। 15 अगस्त के बाद जो तिरंगे बचेंगे वो वापस कर दिए जाएंगे।

वरुण गांधी ने किया था ये ट्वीट

तिरंगा बेचने को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने आरोप लगाया था कि राशन कार्ड धारकों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है या फिर उनके हिस्से का अनाज नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा अगर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न गरीबों पर बोझ बन जाता है। एक पीड़ित व्यक्ति का वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा था कि हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।

https://twitter.com/varungandhi80/status/1557219024949235713

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जो 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसको लेकर तिरंगे डाकघर या राशन की दुकानों पर मिल रहे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें दबावपूर्वक नहीं बेचा जा सकता।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन