बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

पेट्रोल पंप में लूट का प्रयास हुआ विफल, फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे CCTV कैमरे में हुए कैद

पेट्रोल पंप में लूट का प्रयास हुआ विफल, फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे CCTV कैमरे में हुए कैद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। जिले के गोबरघोरा दीपका इलाके में आज दोपहर दो बाइक सवारों ने एक पेट्रोल पंप में लूट का प्रयास किया मगर असफल होने पर वे फायरिंग करते हुए भाग निकले। गुरुवार को दोपहर में जीटीपी कंपनी के फ्यूल पॉइंट में यह वारदात हुई । दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि 2 लोग लाल रंग की पल्सर में आए और दो सौ रुपए का पेट्रोल लिया। इसके बाद बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप कर्मी का नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।

पंप कर्मियों ने दिखाई हिम्मत

बाइक चला रहे युवक ने इस दौरान हथियार निकल लिया और उसके साथी ने पम्प कर्मी के गले में लटका हुआ बैग छीनने की कोशिश की। लुटेरे के हाथ में हथियार होते हुए भी पंप कर्मी ने अपने बैग को नहीं छोड़ा और दोबारा अपने गले में लटका लिया। लूट में असफल युवक बाइक सहित भागने लगे, तब पम्प कर्मी ने बाइक की चाबी छीनने की कोशिश की, वहीं उसके सहकर्मी ने बाइक को जोर से पकड़ लिया और पीछे खींचकर गिराने की कोशिश करने लगा। इस पर बाइक सवार युवक नीचे उतरा और चालक ने हथियार दिखाते हुए फायरिंग कर दी, इससे वहां मौजूद सभी पम्प कर्मी जान बचाने के लिए पीछे की ओर दौड़े। तब मौका पाकर बाइक सवार निकल भागे। हालांकि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सवार बांकीमोंगरा की ओर भागे हैं।

पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर

वारदात की जानकारी मिलते ही कोरबा SP तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचकर उन्होंने वस्तुस्थिति का जायजा लिया और जिलेभर की घेरेबंदी के दौरान जो भी संदेही पकड़ में आये हैं उनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मिले CCTV फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान के बारे में मिल रही सूचनाओं की अच्छी तरह तस्दीक करने को भी कहा है। बहरहाल पेट्रोल पम्प में लूट के प्रयास की वारदात और फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का आलम है।

देखिये VIDEO :

https://theruralpress.in/robbery-attempt-at-petrol-pump-failed-robbers-who-ran-away-while-firing-were-caught-on-cctv-camera/

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन