बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 3 अन्य सहयोगी भी आये पकड़ में, नोएडा की सोसायटी में मचा रखा था आतंक

श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 3 अन्य सहयोगी भी आये पकड़ में, नोएडा की सोसायटी में मचा रखा था आतंक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में एक महिला को धमकाने के मामले में फ़रार चल रहे श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है। मौके से उसके तीन सहयोगियों को भी पकड़ा गया है।

बता दें कि बीते पांच अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ बद-ज़ुबानी करते नजर आ रहा है। महिला उस पर फ़्लैट के सामने की अतिक्रमित जगह पर पेड़ लगाने का आरोप लगा रही हैं। वहीं श्रीकांत त्यागी उन्हें रोकते हुए बदसलूकी कर रहा है। वो महिला को धक्का देते हुए भी दिखाई दे रहा है।

फरारी के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

इस घटना के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। उसके ऊपर सोसाइटी की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप भी लगा था जिसके बाद सोमवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर भेजकर कार्रवाई की।

श्रीकांत ने ख़ुद को बीजेपी से जुड़ा नेता होने का दावा किया था। सोशल मीडिया पर बीजेपी के नेताओं के साथ उसके कुछ फोटो भी शेयर किए जा रहे हैं, हालांकि बीजेपी ने इससे इनकार किया है।

भाजपा का झंडा लगे एक और वाहन को पकड़ा

पुलिस ने आरोपी की एक और कार बरामद की है। इस गाड़ी पर यूपी विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है. इतना ही नहीं, कार पर बीजेपी का झंडा भी लगा है। यह कार गौतमबुद्धनगर जिले के ही याकूबपुर से बरामद की गई है पुलिस का कहना है कि श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और फिर गाड़ी को एक जगह छोड़कर वह आगे निकल गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन