रायपुर। राजधानी के जीई रोड स्थित तहसील ऑफिस के ठीक सामने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चांदी की मूर्ति और थाल को चोरोम ने पा कर दिया है। बता दें कि इस मंदिर में सिद्ध हनुमान जी एवं मां दुर्गा विराजमान हैं।

इस वारदात की शिकायत मौदहापारा थाना में कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार हनुमान मंदिर के पुजारी पुरषोत्तम महाराज रोजाना की तरह सुबह पूजा-अर्चना करने मंदिर जा रहे थे। इसी बीच उन्हें जानकारी लगी कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। मंदिर के भीतर देवी-देवताओं का सामान भिखरा हुआ है।

वहीं मंदिर के अंदर देखा तो चांदी की मूर्ति और थाल गायब थी। मौदहापारा थाना पुलिस के अनुसार चोरी की शिकायत मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पूरे घटनाक्रम की कड़ी दर कड़ी जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के रिश्तेदार के साथ महिला अफसर के बेटे ने की मारपीट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।