बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

असम में 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

असम में 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गुवाहटी। असम के कछार जिले में 45 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किये गए और एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस गोलीबारी में घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। असम पुलिस के विशेष कार्य बल के उप महानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत ने बताया कि सोमवार देर रात मिजोरम से खेप की आवाजाही के बारे में एक गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान शुरू किया गया था। महंत ने कहा हमने आईएसबीटी सिलचर के पास एक राजमार्ग पर जांच चौकी बनायी थी जहाँ वाहनों की जांच के दौरान एक कार को रोका गया और गहन तलाशी लेने पर 2.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि हेरोइन को बोनट के नीचे छुपाया गया था जबकि कार की डिग्गी से एक लाख याबा की गोलियां भी बरामद की गईं। कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन जब्त कर लिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डीआईजी ने बताया कि बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 45 करोड़ रुपये है। न्होंने बताया कि मौके पर पूछताछ के दौरान एक आरोपी पुलिस को खेप के गंतव्य स्थल तक ले जाने के लिए सहमत हो गया। रास्ते में उसने लघुशंका की अनुमति मांगी लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे रोकने के लिए दो राउंड फायरिंग की और एक गोली उसके बाएं पैर में लग गयी। उसे सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब उसका इलाज चल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन